छिंदवाड़ा : जिले में बिल्लियों के H5N1 पॉजिटिव पाए जाने के बाद छिंदवाड़ा प्रशासन ने एक महीने के लिए नॉन वेज बैन कर दिय है. यहां बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रभावित घरों के 1 किमी के दायरे में चिकन और मटन की बिक्री और खपत पर रोक लगा दी गई है. शहर के बाकी हिस्सों पर भी प्रशासन की टीमें नजर बनाए रखी हैं. बता दें कि यहां दो बिल्लियों की चिकन खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी. जब बिल्लियों की जांच की गई तो उनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई.
क्या है बर्ड फ्लू?
बर्ड फ्लू का एक प्रकार का इंफ्लुएंजा है, जो पक्षियों, मुर्गे-मुर्गियों के श्वास तंत्र को प्रभावित करता है. बर्ड फ्लू जानवरों और इंसानों में भी फैल सकता है. इसलिए छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने एहतियातन चिकन मटन दुकानों पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिल्लियों का बर्ड फ्लू से संक्रमित होना चिंता का विषय है. इससे पता चलता है कि वायरस जानवरों में भी फैल रहा है. ऐसे में चिकन मटक खाने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है.
