• Sat. Jul 18th, 2026

News Hindustan 24x7

सिर्फ सच...

बजट 2025: 12.75 लाख तक की सैलरी पर नो टैक्स, ऐसे समझें पूरा गणित

Budget 2025 Income Tax : मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के बजट 2025 में मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा मिला है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार के पहले पूर्ण बजट को पेश करते हुए नौकरीपेशा लोगों के लिए 12.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री कर दी है. गौरतलब है कि मोदी सरकार का कुल बजट 50.65 लाख करोड़ रु का है.

बजट 2025 के अन्य मुख्य बिंदु

  • बजट 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोबाइल, इलेक्ट्रिक कार और एलईडी टीवी सस्ते होने की भी बात की है.
  • वित्त मंत्री ने कैंसर समेत कई जरूरी दवाओं के दाम कम करने का ऐलान किया है.
  • वित्तमंत्री ने 77 मिनट के भाषण में 9 बार बिहार का भी जिक्र किया. बिहार के लिए मखाना बोर्ड बनाने समेत कई घोषणाएं कींं.

12.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौकरीपेशा लोगों को नई टैक्स रिजीम चुनने पर सालाना 12 लाख रु तक की इनकम टैक्स फ्री कर दी है. इसका फायदा कुछ इस प्रकार मिलेगा (नोट- स्लैब में दिया गया इनकम टैक्स का प्रतिशत 87A के तहत माफ हो जाएगा )

  • ₹0 से ₹4 लाख – शून्य
  • ₹4 से ₹8 लाख – 5%
  • ₹8 से ₹12 लाख – 10%

दूसरे और तीसरे स्लैब के टैक्स सरकार 87A के तहत माफ कर देगी, इसी वजह से 12.75 लाख तक की इनकम को टैक्स फ्री कहा जा रहा है. इसके अलावा 75 हजार का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी मिलेगा. इस तरह नौकरीपेशा लोगों की कुल ₹12.75 लाख की इनकम टैक्स फ्री हो जाएगी.

अन्य माध्यमों से इनकम होने पर लगेगा टैक्स

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यहा राहत केवल नौकरीपेशा लोगों के लिए है. अन्य किसी भी जरिए से आमदनी होने पर टैक्स में छूट की सीमा केवल 12 लाख ही रहेगी. इतना ही नहीं अब सभी टैक्सपेयर्स पिछले 4 साल का IT रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे.