• Mon. Jun 15th, 2026

News Hindustan 24x7

सिर्फ सच...

Chandrayan 3 Landing : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, भारत ने रचा इतिहास

Byadmin author

Aug 23, 2023
chandrayan 3 landing sucessful

चांद पर चंद्रयान-3 (Chandrayan 3 Landing) की सफल लैंडिंग के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है। इसरो (ISRO) द्वारा लैंडर मॉड्यूल की लैंडिंग प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट भी चलाया गया और हर पल चंद्रयान 3 की लैंडिंग की जानकारी दी। बता दें कि पूरे देश ही नहीं पूरी दुनिया की निगाहें चंद्रयान 3 (Chandrayan 3 Landing) की लैंडिंग पर थीं।

Chandrayan 3 Landing : कब लॉन्च किया गया था चंद्रयान-3

चंद्रयान 3 बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर सफलता पूवर्क लैंड कर गया। इस प्रक्रिया को पावर डिसेंट कहा जाता है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान 3 आज से 40 दिन पहले  14 जुलाई 2023 को सफल लॉन्चिंग के बाद 5 अगस्त को चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया था। बता दें कि चांद पर चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल की लैंडिंग प्रक्रिया का सीधा प्रसारण इसरो वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, फेसबुक पर भी चलाया गया है।