• Sun. Jul 19th, 2026

News Hindustan 24x7

सिर्फ सच...

इजराइल की चेतावनी : 24 घंटे में गाजा खाली कर दें, अब समय असली जंग का

ByNewsHindustan24x7 Team

Oct 13, 2023
israel vs hamas

इजराइल अब गाजा पर असली हमले की तैयारी में है। इजराइल ने चेतावनी जारी की है कि गाजा के लोग गाजा सिटी खाली कर दें। इसके लिए इजराइल ने गाजा के लोगों को केवल 24 घंटे का वक्त दिया है। इजराइल ने कहा कि वादी गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनी वहां से हट जाएं। वहां रहने वाले लोग उनके दुश्मन नहीं है। वो केवल हमास को खत्म करना चाहते हैं।

इजराइल ने माना कि बड़ी चूक हुई है

इससे पहले इजराइल की सेना ने इस बात को स्वीकारा कि वे 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले को रोकने में नाकाम रहे। इजराइली सेना चीफ ने कहा- लोगों की रक्षा करना सेना का काम है, लेकिन हम इस हमले को पहले ही रोकने में नाकाम रहे। ये हमारे लिए सीख है। अब समय जंग का है।

[tp_widget][/tp_widget]

यूनाईटेड नेशन ने जताई कड़ी आपत्ति

इजराइल ने भले ही गाजा के लोगों को शहर छोड़ने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया हो पर यूनाईटेड नेशन ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है। इजराइल के इस बयान पर UN के प्रवक्ता ने कहा है कि इस इलाके में 10 लाख से ज्यादा जनसंख्या है। ये गाजा की आधी आबादी के बराबर है। ऐसे में इतने कम समय में लोगों को हट पाना संभव नहीं है। ये आदेश लोगों की जान से खिलवाड़ करने जैसा है। इससे मानवीय संकट पैदा होगा। यूनाईटेड नेशन ने इजराइल से अपना यह आदेश वापस लेने को कहा है।

भारत अपने नागरिकों को लगातार कर रहा एयरलिफ्ट

इजराइल-हमास जंग के बीच भारत सरकार ने इजराइल में फंसे अपने नागरिकों को लगातार एयरलिफ्ट कर रहा है। शुक्रवार सुबह 212 भारतीय नागरिकों को लेकर एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुंची। जानकारी के मुताबिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के कवायद लगातार जारी रहेगी। शुक्रवार को इजराइल में फंसे भारतीय नागरिकों के दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सबका स्वागत किया।

अन्य टॉप न्यूज यहां पढ़ें…