• Fri. Jul 17th, 2026

News Hindustan 24x7

सिर्फ सच...

Jabalpur Youtuber Thief : यूट्यूब वीडियो नहीं चले तो बन गई चोर, जबलपुर पुलिस का बड़ा खुलासा

ByNewsHindustan24x7 Team

Aug 20, 2025
jabalpur youtube thief

जबलपुर : मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने ऐसी यूट्यूबर को पकड़ा है, जो यूट्यूबर से चोर बन गई. दरअसल, यूट्यूबर ने वीडियोजन नहीं चलने के बाद चोरी करना शुरू कर दिया और हद तो तब हो गई जब उसने सहेली के घर से 10 लाख रुपए से ज्यादा के गहने पार कर दिए. जबलपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्कूटी के नंबर के आधार पर महिला  को पकड़ लिया है, जिसके बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

ऐसे यूट्यूबर से चोर बनी महिला

जबलपुर  पुलिस के मुताबिक, गोहलपुर के रजा चौक इलाके में रहने वाली संजीदा नामक महिला यूट्यूब पर कुक शो चलाती थी. उसने कुकिंग के कई वीडियो बनाकर यूट्यूब पर पोस्ट किए, लेकिन चैनल पर न तो व्यूज आते थे और न ही उसके सब्सक्राइबर बढ़े. ज्यादा से ज्यादा वीडियो बनाने के लिए महिला ने तरह-तरह की डिशेज बनाने शुरू किया और इसमें अपने पूरे पैसे खर्च कर डाले. जब पैसे खत्म हो गए तो महिला ने बाजार से 4 लाख रुपए का लोन ले लिया. लेकिन जब चैनल फ्लॉप हो गया और लोन चुकाने का दबाव बढ़ा तो महिला ने चोरी करना शुरू कर दिया.

सहेली के ससुराल जाकर चुराए गहने

पुलिस के मुताबि संजीदा की सहेली के ससुराल में उसका आना-जाना था. बीती 17 जुलाई को उसकी सहेली मायके आई तो संजीदा भी उससे मिलने बहाने से पहुंच गई. इसके बाद संजीदा ने ये देखा कि उसकी सहेली ने अपने बैग में ससुराल वाले घर की चाबी रखी है. संजीदा ने मौका पाते ही चाबी पार कर ली और स्कूटी से करीब 4 किलोमीटर दूर जाकर सहेली के गहने पार कर दिए. इतना ही नहीं, महिला ने बड़ी चतुराई से वापस चाबी सहेली के बैग में डाल दी. 22 जुलाई को जब उसकी सहेली मायके से ससुराल लौटी तो अलमारी देख होश उड़ गए. इसके बाद 24 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई. बाद में जब सीसीटीवी फुटेड सामने आए तो संजीदा कैमरे में नजर आई और इस चोरी का खुलासा हुआ.