मणिपुर हिंसा के बीच पूरे देश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां उपद्रवियों ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर भीड़ के बीच में घुमाया और प्राइवेट पार्ट्स से छेड़छाड़ भी की। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महिलाओं को खेत में ले जाकर भीड़ ने गैंग रेप भी किया। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
इस हरकत के लिए शर्मनाक एक बहुत छोटा शब्द है #ManipurViolence pic.twitter.com/31GquNPYwM
— Neharika Sharma (@neharikasharmaa) July 19, 2023
मणिपुर हिंसा में महिलाओं से गैंगरेप?
बता दें कि पिछले कई दिनों से मणिपुर जातीय हिंसा की आग में जल रहा है। इसी हिंसा के बीच पुरुषों के एक समूह ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनका जुलूस निकाला और प्राइवेट पार्ट्स से छेड़छाड़ कर वीडियो भी बनाया। घटना का वीडियो वायरल के बाद पहाड़ी राज्य में तनाव फैल गया है। दावा किया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के साथ गैंगरेप भी हुआ। इस वीडियाे के सामने आने के बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
अन्य लेटेस्ट न्यूज यहां पढ़ें…
