• Mon. Jun 22nd, 2026

News Hindustan 24x7

सिर्फ सच...

Mp Election date 2023 : मध्यप्रदेश में नवंबर की इस तारीख को चुनाव, आचार संहिता लागू, जानें Election Comission ने क्या कहा?

election comission mp election date 2023

चुनाव आयोग (Election Comission) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ आचार संहिता (Aachar sanhita) भी लागू हो गई है। बता दें कि इस साल के अंत तक मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनाव होने हैं, जिसमें राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। दिल्ली के रंग भवन में इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

Mp Election date 2023 : मध्यप्रदेश में इस तारीख को मतदान

चुनाव आयोग (Election Comission) ने कहा कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। यहां नामांकन भरने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है और वापस लेने की आखिरी तारीख 2 नवंबर है। इसी प्रकार मिजोरम में 7 नवंबर को, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को, राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश की 230, राजस्थान की 200, तेलंगाना की 119, छत्तीसगढ़ की 90 और मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। सभी राज्याें के चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

election comission

Mp Election 2023 : एमपी में इतने पोलिंग बूथ

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि मध्यप्रदेश में 84, 523 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस से 16763 शहरी क्षेत्र में हैं और 47760 ग्रामीण क्षेत्र में। इसके साथ ही 15000 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। लगभग 35000 पोलिंग बूथ पर वेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सबसे खास बात यह है कि मध्यप्रदेश के 5 हजार पोलिंग बूथों को महिलाएं मैनेज करेंगी। बुजुर्ग वोटर्स अपने घर से वोट दे सकते हैं। उन्हें इसके लिए 12 डी फॉर्म भरना होगा।

Election Comission news: पांच राज्यों में बढ़ गए इतने वोटर्स

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार इन पांच राज्यों में कुल 16.14 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष और 7.8 करोड़ महिला वोटर्स हैं। इस बार 60.2 लाख वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे। हमारे वॉट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

[tp_widget][/tp_widget]

Election Comission news: किस राज्य में कितने वोटर?

चीफ इलेक्शन कमिशनर ने आगे बताया कि इस बार चुनाव में कुल 16.14 करोड़ वोटर्स में सबसे ज्यादा वोटर्स मध्यप्रदेश ( 5.6 करोड़) से हैं। वहीं राजस्थान में 5.25 करोड़, तेलंगाना में 3.17 करोड़, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ और मिजोरम में 8.52 लाख वोटर्स हैं।

 

अन्य टॉप न्यूज यहां देखें…