मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई का अंतिम दौर आ गया है। प्रदेश के 43 से ज्यादा जिलों से मॉनसून ने विदाई ले ली है और 10 अक्टूबर तक यह बाकी के सभी जिलों से भी विदा ले लेगा। मौसम विभाग की मानें तो जबलपुर, रीवा व शहडोल संभाग के बाकी जिलों से भी मॉनसून तेजी से विथड्रॉल करेगा। इसका सीधा मतलब है कि 10 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो जाएगी और तेजी से दिन के तापमान में भी ठंडक घुलने लगेगी (Mp Mausam Update)।
Mp Mausam Update : ऐसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम
प्रदेश के जिन जिलों से मॉनसून की वापसी हो गई है वहां दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में रात के वक्त गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर के तीसरे हफ्ते से तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है । माना जा रहा है कि अक्टूबर के अंत तक पूरे प्रदेश में ठंड की शुरुआत होने लगेगी।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम
मध्यप्रदेश के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) की वजह से जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।इसके बाद तेजी से हवा का रुख बदलेगा और तापमान में गिरावट आएगी। 15 अक्टूबर के बाद पचमढ़ी, नौगांव, मलाजखंड समेत कई शहरों में रात का तापमान बेहद तेजी से गिरने के आसार हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान पर्यटन स्थल पचमढ़ी का तापमान प्रदेश में सबसे कम रह सकता है। ऐसे में यहां पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ सकती है।
यह भी देखें : पचमढ़ी टूर की सारी जानकारी इस वीडियो में देखें
नवरात्र से होगा ठंड का एहसास
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं जिसके बाद दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। 15 अक्टूबर से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रात को तापमान तेजी से गिरने लगेगा, ऐसे में नवरात्र पर ठंड का एहसास होने लगेगा।
[tp_widget][/tp_widget]
