• Mon. Jun 15th, 2026

News Hindustan 24x7

सिर्फ सच...

जबलपुर के शहपुरा भिटौनी में युवक को जूते की माला पहनाकर पीटा, फिर सड़क पर घुमाया

ByNewsHindustan24x7 Team

Apr 29, 2026
shahpur shoes garland video

जबलपुर. शहपुरा भिटौनी में एक युवक से अमानवीयतका मामला सामने आया है. यहां ग्राम बम्हनी में यादव परिवार की शादी में डीजे पर डांस को लेकर जमकर विवाद हो गया. इसके बाद कुछ युवकों ने एक अन्य युवक को बुरी तरह पीटा और फिर जूतों की माला पहनाकर उसे पीटते हुए गांव की सड़क पर घुमाया. इस घटना का वीडियो वायरल होते ही शहपुरा में हड़कंप मच गया.

डीजे में डांस को लेकर हुआ था विवाद

बीती रात शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर यादव व रैकवार परिवार के लोगों में जमकर बहस होने लगी थी. इसके बाद बहस ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों में पहले जमकर मारपीट हुई इसके बाद आरोप हैं कि  यादव परिवार के कुछ लोगों ने रैकवार परिवार के एक युवक को जूतों की माला पहनाई और उसे सड़क पर पीट-पीटकर घुमाया.

दोनों पक्षों को थाने ले आई पुलिस

घटना की खबर मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई. इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर संगीन आरोप लगाए. वहीं पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही है.