• Mon. Jun 22nd, 2026

News Hindustan 24x7

सिर्फ सच...

Bjp Mp 4th List : बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, सीएम शिवराज समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Mp Vidhansabha chunav 2023) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। आचार संहिता लगने के कुछ ही घंटों बाद ये लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें सीएम शिवराज समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। बता दें कि बीजेपी की चौथी लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सीएम शिवराज को बुधनी से टिकट दिया गया है। इससे पहले बीजेपी ने तीन सूचियों में कुल 79 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। देखें पूरी लिस्ट…

Bjp Mp 4th List : किसे कहां से मिला टिकट?

बीजेपी की चौथी लिस्ट में अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह, ग्वालियर से प्रद्युमन सिंह तोमर, दतिया से डॉ. नरोत्तम मिश्रा, खुरई से भूपेंद्र सिंह, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, रेहली से गोपाल भार्गव, नयावली से प्रदीप लारिया, सागर से शैलेंद्र जैन, खरगापुर से राहुल सिंह लोधी, मलहरा से कुंवर प्रद्युमन सिंह लोधी, पन्ना से बृजेंद्र प्रताप सिंह, रामपुर बघेलान से विक्रम सिंह, सिरमौर से दिव्यराज सिंह, मऊगंज से प्रदीप पटेल, देवतालाब से गिरीश गौत, रीवा से राजेंद्र शुक्ल, चुरहट से शरदेन्दु तिवारी, जय सिंह नगर से मनीषा सिंह, जैतपुर से जय सिंह मरावी, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह, मानपुर से मीना सिंह मांडवे, विजय राघवगढ़ से सत्येंद्र पाठक और मुडवारा संदीप जायसवाल को टिकट दिया गया है।

[tp_hotels_selections_discount_shortcodes type_selections=”3-stars” city=”25849″ number_results=”2″]

इसके अलावा पाटन से अजय विश्नोई, जबलपुर कैंट से अशोक रोहाणी, पनागर से सुशील इंदु तिवारी, परसवाड़ा से रामकिशोर कांवरे, सिवनी से दिनेश मुनमुन राय, आमला से योगेश पंडाग्रे, हरदा से कमल पटेल, सोहागपुर से विजयपाल सिंह, सांची से प्रभुराम चौधरी, सिलवानी से रामपाल सिंह, सिरौंज से उमाकांत शर्मा, बैरसिया से विष्णु खत्री, नरेला से विश्वास सारंग। गोविंदपुरा से कृष्णा गौर, हुजूर से रामेश्वर शर्मा, बुधनी से शिवराज सिंह चौहान, इछावर से करण सिंह, सीहोर से सुदेश राय, देवास से गायत्रीराजे पवार, हाटपिपल्या से मनोज चौधरी, खातेगांव से आशीष गोविंद शर्मा, हरसूद से कुंवर विजय शाह, बड़वानी से प्रेमसिंह पटेल, बदनवार से राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह, इंदौर-2 से रमेश मेंदोला, इंदौर-4 से मालिनी गौउ़े, सांवेर से तुलसी सिलावट, उज्जैन दक्षिण से डॉ. मोहन यादव, रतलाम शहर से चेतन्य कुमार, मंदसौर से यशपाल सिंह, मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा, सुवासरा से हरदीप सिंह और जावद से ओमप्रकाश सखलेचा को टिकट दिया गया है।

हमारे वॉट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

बीजेपी की चौथी लिस्ट डाउन लोड करने के लिए यहां क्लिक करें…