• Mon. Jun 15th, 2026

News Hindustan 24x7

सिर्फ सच...

Mukhyamantri seekho kamao yojna : युवाओं को ऑन जॉब ट्रेनिंग और स्टाइपेंड देंगे शिवराज, कल होगा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का शुभारंभ

Byadmin author

Aug 21, 2023
mukhyamantri seekho kamao yojna

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग के लिए कंपनियों द्वारा चयनित प्रत्येक जिले के अभ्यर्थी एकत्र होंगे, जिसके बाद सीएम शिवराज उन्हें एग्रीमेंट लेटर वितरित करेंगे। योजना के अंतर्गत युवाओं को ओजेटी यानी ऑन द जॉब ट्रेनिंग के साथ 8 से 10 हजार रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लिए इन विभागों को जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना (Mukhyamantri Seekho Kamao Yojna)का शुभारंभ भेल स्थित शासकीय महात्मा गांधी विद्यालय में होगा। चयनित युवाओं को यहां लाने के लिए तीन विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग को चार हजार 750 अभ्यर्थी, उच्च शिक्षा विभाग को पांच हजार, जनजातीय कार्य विभाग को छात्रावासों से चार सौ अभ्यर्थियों को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के शुभारंभ पर इतने अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के शुभारंभ अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा एक हजार जन सेवा मित्र बुलाए हैं। कुल मिलाकर 11 हजार 150 अभ्यर्थियों को शुभारंभ कार्यक्रम में लाने का टारगेट भी दिया गया है। हालांकि, कुल अभ्यर्थियों की संख्या इससे कई ज्यादा है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न मीडिया चैनलों से लाइव किया जाएगा। बता दें कि आगामी मप्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सरकार युवाओं को लुभाने का कोई मौक नहीं छोड़ना चाहती है।

यह भी पढ़ें :

Bjp news Bhopal : विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी का ट्रेनिंग सेशन, भोपाल में विधायकों को मिले खास निर्देश

अन्य टॉप न्यूज के लिए यहां क्लिक करें…