• Fri. Jul 17th, 2026

News Hindustan 24x7

सिर्फ सच...

भोपाल में डबल मर्डर, ASI ने पत्नी और साली को उतारा मौत के घाट

double murder case asi bhopalआरोपी एएसआई पत्नी के साथ.

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के ऐशबाग इलाके में एक पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक ने पत्नी और साली की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक एएसआई ने इस वारदात को घर की काम वाली बाई के सामने अंजम दिया. एएसआई ने पत्नी और साली पर ताबड़तोड़ वार करते हुए दोनों की जान ले ली. पुलिस घर पर काम करने वाली बाई के बयानों के आधार पर जांच कर रही है. वहीं आरोपी एएसआई पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है

पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज

ऐशबाग पुलिस के मुताबिक आरोपी एएसआई योगेश मरावी को वारदात के समय घर आते और जाते देखा गया है. पुलिस को आरोपी के घर से निकलकर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज हात लगे हैं.  जोन-1 की डीसीपी प्रियंका शुक्ला के मुताबिक, आरोपी की पत्नी विनीता मरावी और उसकी साली मेघा उइके किराए के फ्लैट में रहती थी. विनीता का पति योगेश मरावी से पिछले कई सालों से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते उसने दोनों की हत्या कर दी. आरोपी एएसआई योगेश मरावी एमपी के मंडला जिले में पदस्थ है.

मंडला से पकड़ा गया आरोपी

भोपाल पुलिस के मुताबिक आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी. इसी बीच मंडला से सूचना मिली कि चेकिंग के दौराना आरोपी एएसआई और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पर डबल मर्डर के आरोप हैं औऱ उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस यह बात पता लगाने में लगी है कि आखिर उसने अपनी पत्नी और साली की हत्या किस वजह से कर दी.