• Fri. Jul 17th, 2026

News Hindustan 24x7

सिर्फ सच...

Bhopal Name Change : राजा भोज के नाम पर भोपाल में होंगे मुख्य द्वार, कई महापुरुषों के नाम पर सजेगी राजधानी

bhopal new name

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी और राजा भोज की नगरी भोपाल को उनके नाम की एक और पहचान मिलने जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजधानी भोपाल के प्रमुख मार्गों पर राजा भोज और सम्राट विक्रमादित्य सहित कई महापुरुषों के नाम पर द्वार बनाए जाएंगे.

सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश का गौरवशाली इतिहास रहा है और प्रदेश के समृद्ध अतीत से वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराने के प्रयास किए जाएंगे. सीएम मोहन यादव ने कहा, ” हमारी संपन्न सांस्कृतिक धरोहरों के साथ भोपाल सहित प्रदेश के कई स्थानों की पहचान यहां के शासकों, राजाओं से रही है. चक्रवर्ती सम्राट के रूप में शासन करने वाले सम्राट विक्रमादित्य की वीरता, न्याय, त्याग, दानशीलता, पराक्रम, पुरुषार्थ और सुशासन से इतिहास में उन्हें विशेष स्थान प्राप्त हुआ. वहीं अद्वितीय शासक रहे राजा भोज ने भोपाल में बड़े तालाब सहित अनेकों रचनाओं का निर्माण कराया, जो आज भी भोपाल सहित प्रदेश के कई भागों में उनकी स्मृतियों को जीवंत करती हैं.”

[embedpress]https://x.com/DrMohanYadav51/status/1896799181467254867[/embedpress]

सीएम ने आगे कहा, ” महापुरूषों के नाम पर द्वार निर्माण की  इस पहल से प्रदेश के लोग और खासतौर पर युवा अपने गौरवशाली अतीत से परिचित होंगे और उन्हें गर्व की अनुभूति होगी.