Mp Weather Update : मध्यप्रदेश में ठंड की एंट्री हो गई है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान 15 डिग्री के नीचे चला गया है. फिलहाल उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलने से उतनी ठंड नहीं पड़ी है लेकिन जैसे ही उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी तो दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट आने लगेगी. उत्तर में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर भी मध्यप्रदेश के मौसम पर पड़ेगा.
पचमढ़ी में 11 डिग्री पहुंचा पारा
बात करें मध्यप्रदेश की तो हिल स्टेशन पचमढ़ी 11 डिग्री सेल्सियस के रात के तापमान के साथ मध्यप्रदेश में सबसे ठंडा रहा. अगर ऐसा ही रहा तो दिसंबर में पचमढ़ी का तापमान शून्य के नीचे भी जा सकता है. वहीं नर्मदा का उदगम स्थल अमरकंटक भी लगभग इतना ही ठंडा रहा.
रिकॉर्ड तोड़ेगी एमपी की ठंड
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है मध्यप्रदेश में 10 नवंबर से ठंड रफ्तार पकड़ेगी और 15 नवंबर से लगभग सभी जिलों में तेज ठंड का एहसास होने लगेगा. इस बीच दिन में हल्की गर्मी और रात अधिक ठंडी होने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां, खासतौर पर सर्द गर्म और मौसमी बुखार बढ़ेगा. उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से चंबल-ग्वालियर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ने की संभावना है. बता दें कि पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के चलने का असर सबे पहले ग्वालियर चंबल-संभाग पर ही पड़ता है. हालांकि, कई मौसमी प्रणालियां इसपर असर कर सकती हैं.
मध्यप्रदेश में कहां सबसे ठंडा मौसम रहा?

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
