• Fri. Jul 17th, 2026

News Hindustan 24x7

सिर्फ सच...

मध्य प्रदेश में जन्मदिन मना रहे पीएम मोदी, आज हुए 75 वर्ष के

ByNewsHindustan24x7 Team

Sep 17, 2025
PM MODI BIRTHDAY

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे पीएम 12 बजे इंदौर से धार पहुंचेंगे. यहां ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का शुभारंभ करेंगे. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देना है. इसके साथ ही पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश को रिटर्न गिफ्ट के रूप में करोड़ों की सौगात देंगे.

जन्मदिन पर करोड़ों के रिटर्न गिफ्ट देंगे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी धार में अपने जन्मदिन के मौके पर कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. मोदी धार जिले के भैंसोला गांव में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करने जा रहे हैं. इस पार्क को लगभग 2158 एकड़ भूमि पर डेवलप किया जाना है, जिसमें अत्याधुनिक होंगी. इस परियोजना से करीब 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ट्रंप ने दी बधाई

अमेरिका के टैरिफ वॉर के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को उनके जन्म दिन पर बधाई दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी के 75वें जन्मदिन पर फोन करते हुए बधाई दी. इसका धन्यवाद देते हुए पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, आपकी तरह, मैं भी भारत-अमेरिका व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं. हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं.