• Fri. Jul 17th, 2026

News Hindustan 24x7

सिर्फ सच...

पुलिस वाला पत्रिका में भरत सिंह राजपूत को एक और बड़ी जिम्मेदारी

ByNewsHindustan24x7 Team

Sep 13, 2025
bs rajput jabalpurभरत सिंह राजपूत (बाएं) और प्रधान संपादक मुकेश वाहने

जबलपुर : पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व राजनीति में अपनी पकड़ के लिए प्रख्यात भरत सिंह राजपूत को पुलिसवाला राष्ट्रीय पत्रिका में एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है. राष्ट्रीय पत्रिका के विशेष सलाहकार श्री राजपूत को पत्रिका के प्रधान संपादक मुकेश वाहने द्वारा जबलपुर एडिशन में बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं. भरत सिंह राजपूत पुलिस विभाग से लेकर कलेक्ट्रेट, राजस्व, रेल विभाग समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों की गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखेंगे. वहीं पुलिस वाला पत्रिका के प्रधान संपादक मुकेश वाहने ने कहा कि, भरत सिंह राजपूत अब इन क्षेत्रों से भी अपनी सकारात्मक और आउट ऑफ द बॉक्स खबरें पाठकों के सामने लेकर आएंगे.

bs rajput with deepak saxena jansampark
मध्य प्रदेश के नए जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना को पत्रिका भेंट करते बीएस राजपूत (फाइल फोटो)
डीआईजी राकेश कुमार सिंह से भेंट करते बीएस राजपूत (फाइल फोटो)

भरत सिंह राजपूत को इन बीटों का प्रभार

  • आईजीडीआईजी कार्यालय
  • कलेक्टर कार्यालय
  • राजस्व कमिश्नर
  • गोरखपुर (एसडीएम, तहसीलदार आदि)
  • मेडिकल कॉलेज (समस्त डॉक्टर्स व स्टाफ)
  • जबलपुर के समस्त हॉस्पिटल
  • बटालियन
  • यातायात थाना
  • गोरखपुर, चरगवां, गढ़ा, भेड़ाघाट थाना क्षेत्र
  • होटल इंडस्ट्री
  • सीएसपी कार्यालय
  • जीएसटी व इनकम टैक्स
  • रेल विभाग
  • विधायक व अन्य.

श्री राजपूत को नई जिम्मेदारियों के लिए पत्रिका के संपादक मुकेश वाहने समेत सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.