• Fri. Jul 17th, 2026

News Hindustan 24x7

सिर्फ सच...

शादी करने से पहले अखबार में दें जाहिर सूचना, राजा रघुवंशी के भाई की अपील

ByNewsHindustan24x7 Team

Jul 23, 2025
Raja raghuwanshi murder case updateराजा के भाई (बाएं)

इंदौर : शिलांग हनीमून मर्डर केस में अपने भाई को खोने के बाद राजा रघुवंशी के भाई ने लोगों से विशेष अपील की है. मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि आज के युवा शादी से पहले अखबार में जाहिर सूचना जरूर दें, जिससे उनके भाई जैसी वारदात फिर किसी के साछ न हो. गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है.

शादी से पहले दें सार्वजनिक सूचना

एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, ” मैं अपने छोटे भाई (राजा रघुवंशी) को खो चुका हूं, लेकिन मैं देश के सभी भाईयों और उनके पेरेंट्स से अपील करना चाहता हूं कि जो भी युवक-युवती शादी करने की सोच रहे हैं या शादी करने जा रहे हैं. इसके पहले अपने रिश्ते की जाहिर सूचना (सार्वजनिक सूचना) अखबार में जरूर दें. इससे अगर किसी को उस रिश्ते से किसी भी प्रकार की आपत्ति हो, तो वह सामने आ सके और ऐसी घटनाएं होने से बचेंगी.

raja raghuwanshi murder case

मैं नहीं चाहता राजा जैसे किसी और का बेटा मरे

राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने आगे कहा, ” राजा की पत्नी सोनम ने जिस तरह उसे शिलांग ले जाकर मार डाला और उसके मर्डर की प्लानिंग की, उससे पूरा परिवार गहरे सदमे में आज भी है. हमने कभी सोचा भी नहीं था कि जिसके साथ राजा ने सात फेरे लिए थे, वही उसकी हत्या की प्लानिंग करेगी. मैं नहीं चाहता कि राजा की तरह किसी और का बेटा या भाई मारा जाए, इसलिए यह अपील कर रहा हूं.”

प्रॉपर्टी ब्रोकर सेलोम जेम्स को मिल चुकी है जमानत

गौरतलब है कि इस मामले में साक्ष्य छिपाने के आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर सेलोम जेम्स को जमानत मिल चुकी है. पिछले दिनों शिलांग कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी. हालांकि, राजा का परिवार हाईकोर्ट से जमानत रद्द करवाने की याचिका दायर करेगा. इसी के लिए विपिन मंगलवार को शिलॉन्ग पहुंचे हैं.

सोनम और राज के लिए आया गोविंद नाम का व्यक्ति

मंगलवार को शिलॉन्ग पहुंचे राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने बताया कि गोविंद नाम का व्यक्ति भी शिलॉन्ग आया था और फिर वापस लौट गया है. इस व्यक्ति ने सोनम और राज के लिए वकील किए हैं..

यह भी पढ़ें –

पत्नी को मौत का कारण बताकर जबलपुर के युवक ने किया सुसाइड