जबलपुर : शहर के घमापुर क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. युवक ने अपने वॉट्सऐप पर स्टेटस डालकर सुसाइड कर लिया. युवक की पहचान घमापुर निवासी 32 वर्षीय मयंक शर्मा के रूप में हुई है. ये घटना 28 जून की है, लेकिन युवक द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए स्टेटस की बात अब सामने आई है. मृतक के मोबाइल स्टेटस के आधार पर परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
पत्नी पर अफेयर के आरोप, इसे ही सुसाइड की वजह बताया
घमापुर पुलिस के मुताबिक मयंक के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी युवक से अफेयर चल रहा था. इस अफेयर की जानकारी लगने के बाद मयंक अंदर से घुट रहा था. एक दिन उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की, जिसके बाद वह हिंसा पर उतर आई और पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देने लगी. कथित तौर पर मयंक ने इसी घरेलू हिंसा के चलते सुसाइड कर लिया. जानकारी के मुताबिक पत्नी प्रताड़ना से तंग आकर 17 अप्रैल को भी मयंक ने सुसाइड की कोशिश की थी, तब उसकी जान बच गई थी.
मृतक की थी टी-शॉप, 2017 में हुई थी शादी
घमापुर पुलिस के मुताबिक मयंक शर्मा की शादी 2017 में शास्त्री नगर में रहने वाली दीक्षा शर्मा से हुई थी. मयंक की क्षेत्र में एक टी-शाॅप है. शादी के बाद उसकी 6 साल और 3 साल की दो बेटियां भी हैं. परिजनों के मुताबिक पिछले ही साल मयंक को पता चला था कि उसकी पत्नी दीक्षा लंबे समय तक किसी से फोन पर बात करती है. जब मयंक ने पूछा तो वह फोन पर सहेली होने का कहकर टाल देती थी. परिजनों के मुताबिक मयंक का शक तब सही निकला, जब उसने पत्नी का मोबाइल चेक किया, जिसमें संजय साहू नाम के युवक से अफेयर होने की बात सामने आई.
पत्नी को डांटा तो मायक चली गई
परिजनों का कहना है कि पत्नी के अफेयर की बात जानकर मयंक ने पत्नी को जमकर डांटा और समझाने की भी कोशिश करी. उल्टा दीक्षा इस बात पर झगड़ा कर मायके चली गई. इसके बाद से ही मयंक बहुत परेशान चल रहा था और आखिरकार उसने सुसाइड कर लिया.
पत्नी और ससुराल वालों के नाम सुसाइड स्टेटस
आत्महत्या करने से पहले मयंक शर्मा ने लिखा, ”अगर मैं मर जाता हूं तो मेरी मौत का कारण सास शैल कुमारी शर्मा, साली राखी, उसका पति अमित और पत्नी दीक्षा होगी। इन लोगों के टॉर्चर से मैं परेशान हो चुका हूं.”
यह भी पढ़ें –
