मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में बन रहे सबसे बड़े फ्लाई ओवर ब्रिज (Jabalpur Flyover) का एक हिस्सा बनकर तैयार हो गया है जिसे आज आम जनता के लिए खोल दिया गया है। 27 सितंबर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छोटी लाइन (महानद्दा) से गुलाटी पेट्रोल पंप तक के फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया इस दौरान पश्चिम विधानसभा से प्रत्याशी बनाए गए वरिष्ठ भाजपा नेता सांसद राकेश सिंह, PWD मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक अशोक रोहाणी, नंदनी मरावी, इंदु तिवारी समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।
Jabalpur Flyover : फ्लाय ओवर से जनता को मिलेगी बड़ी राहत
भले ही इस फ्लाय ओवर (Jabalpur Flyover) के एक हिस्से के लोकार्पण को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा हो पर इससे जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल, महानद्दा और एलआईसी के बीच इस डेढ़ किलोमीटर के फ्लाय ओवर से मेडिकल, गढ़ा, तिलवारा जाने वाला ट्रैफिक सीधे डायवर्ट हो जाएगा जिससे दशमेश द्वार के सामने लगने वाले जाम से काफी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं, हैवी ट्रैफिक कम होने से बचे हुए निर्माण कार्य में भी तेजी आएगी। बता दें कि लोकार्पण से पहले फ्लायओवर के नीचे की सड़कों को बना दिया गया जिसका निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों और PWD की टीम ने किया। इस दौरान जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, एसपी तुषारकांत विद्यार्थी भी मौजूद थे।
राष्ट्रपति ने हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का किया शिलान्यास

जबलपुर को बुधवार के दिन एक और बड़ी सौगात मिली। यहां भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की एनेक्सी बिल्डिंग की आधारशिला रखी। आईआईआईटीडीएम के आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मप्र के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व हाईकोर्ट के न्यायधीश व अधिकारी उपस्थित रहे। देखें शिलान्यास कार्यक्रम का पूरा वीडियो..
