• Mon. Aug 3rd, 2026

News Hindustan 24x7

सिर्फ सच...

Mahakaleshwar News : महाकाल के भक्तों की गर्भ गृह में एंट्री अभी भी बंद, जानें क्यों हुआ ऐसा

mahakaleshwar ujjain garbh grah news

उज्जैन से बाबा महाकाल के भक्तों के लिए बड़ी खबर आ रही है। उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक बरकरार है। शनिवार को हुई महाकाल मंदिर समिति की बैठक में गर्भगृह खोलने पर कोई विचार नहीं हुआ। इस मामले में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि हर दिन दो लाख से ज्यादा लोगों को दर्शन कराना संभव नहीं है। इसी वजह से 4 जुलाई 2023 से ही गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के लिए एंट्री बंद है। हालांकि, VVIP भक्तों के लिए और गर्भ गृह की टिकट लेकर आने वालों के लिए एंट्री चालू है। (Mahakaleshwar News ) जानें क्यों हुआ ऐसा फैसला…

Mahakaleshwar News :  महाकाल के भक्तों की गर्भ गृह में एंट्री क्यों बंद?

बता दें कि शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक हुई जिसमें उज्जैन कलेक्टर भी शामिल हुए। महाकाल लोक कंट्रोल रूम में आयोजित इस बैठक में विस्तारीकरण योजना के तहत हो रहे कार्यों को तेजी से कराने और गेट नंबर पांच के मार्ग को स्मार्ट रोड बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। इसी बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आम जन को रोके जाने का कोई आशय नहीं है लेकिन समस्या यह है कि जब भी आप गर्भगृह में प्रवेश देते है तो एक घंटे में 200 लोग दर्शन कर सकते हैं। दस घंटे तक प्रवेश चालू रखा तो 2 हजार लोग दर्शन कर सकते हैं। लेकिन प्रतिदिन दो लाख लोग आते है तो एक लाख 98 हजार लोग दर्शन कैसे कर सकते हैं?

[tp_widget][/tp_widget]

Mahakaleshwar News : पीछे से आने वाले भक्तों के लिए भी समस्या

कलेक्टर ने आगे कहा कि गर्भगृह में ज्यादा लोगों के मौजूद होने से पीछे की ओर से दर्शन के लिए आने वाले वाले भक्तों को बाबा महाकल के दर्शन ठीक से नहीं हो पाते। चुनौती यह भी है कि दो लाख लोगों को इस तरह कैसे एडजस्ट कर पाएंगे।  कलेक्टर ने आगे कहा,  ‘हम दो हजार लोगों की सुविधा के लिए 1 लाख 98 हजार को मना नहीं कर सकते हैं’। इसलिए सीमित संख्या में प्रवेश देने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय लोगों को एक दिन भस्म आरती में नि:शुल्क अनुमति देने का निर्णय पहले ही हो चुका है, इस व्यवस्था को तत्काल शुरू किया जाएगा।

अन्य टॉप न्यूज यहां पढ़ें….