मध्यप्रदेश के जबलपुर में दो दिन से पड़ रही भीषण उमस के बाद शाम को अचानक मौसम बदल गया। एक और जहां दिन में चिलचिलाती धूप ने लोगों का बुरा हाल कर दिया था वहीं शुक्रवार शाम को तेज गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश ने शहरवासियों को राहत दी।
कई इलाकों में गिरी बिजली
शुक्रवार 21 जुलाई को शाम 7 बजे से शहर पर काले बादल मंडराने लगे और जोरदार गरज-चमक के साथ राहत की बारिश बरसी। हालांकि, जिले के कई इलाकों में बिजली गिरनी की सूचना भी मिली है लेकिन किसी भी तरह की जान-माल की हानी की जानकारी प्राप्त नहीं हुई। देखें वीडियो…
इस वजह से ज्यादा हो रही गरज-चमक
शुक्रवार शाम को मौसम का मिजाज काफी बदला नजर आया, शहरवासियों को इस तरह की गरज-चमक ने हैरत में डाल दिया। मौसम विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसी स्थिति बारिश के तीन एक्टिव सिस्टम के आपस में टकराने से बन रही है।
जबलपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
