• Fri. Jul 17th, 2026

News Hindustan 24x7

सिर्फ सच...

Jabalpur Weather Update : जबलपुर में कोहरे का अटैक, 50 मीटर से कम हुई विजिबिलिटी

jabalpur me aaj ka mausa,

जबलपुर : मध्यप्रदेश के अधिकांश जिले इन दिनों घने कोहरे की चपेट में हैं. जबलपुर शहर भी इससे अछूता नहीं है. बुधवार को यहां कड़ाके की ठंड और भीषण कोहरे के साथ सुबह की शुरुआत हुई. जबलपुर शहर व उससे लगे ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह गई. इस वजह से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा. सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. गौरतलब है कि मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया था.

7 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जबलपुर में बुधवार अल सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दोपहर के वक्त भी कोहरा और धुंध छाई रही. मौसम विभाग के मुताबिक जबलपुर का न्यूनतम तापमान औसत से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

बदल सकता है स्कूलों का टाइम

सुबह-सुबह घने कोहरे की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई. वहीं बच्चों को स्कूल जाने में सबसे ज्यादा दिक्कत हुई. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी कोल्डवेव का असर जारी रहेगा. ऐसे में जिला कलेक्टर स्कूलों के टाइम में फिर परिवर्तन करने का फैसला ले सकते हैं. हालांकि, अगले 48 से 72 घंटों के अंदर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है. लेकिन मावठे की बारिश भी हो सकती है. 11-12 जनवरी से प्रदेश के कई जिलों में बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है, जिसमें जबलपुर भी शामिल है.

मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

जबलपुर में पड़ रही भीषण ठंड के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने जहां कोहरे और शीतलहर से बचने और वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी है, तो वहीं स्वास्थ विभाग ने ह्रदय व बीपी के रोगियों को ठंड में विशेष ख्याल रखने की अपील की है. बता दें कि ठंड के मौसम में ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीजों को ज्यादा खतरा होता है.

यह भी पढ़ें-

MPT Sarsi Resort : एमपी में मालदीव्स का मजा, सरसी आइलैंड रिसॉर्ट का शुभारंभ