जबलपुर. मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने शुक्रवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया. इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पीडब्ल्यूडी क्वाटर्स शंकर शाह नगर को बड़ी सौगात दी. पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने यहां 3.75 करोड़ रु से बनने वाली सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया.

गौरतलब है कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के शंकर शाह नगर पीडब्ल्यूडी क्वाटर्स में लंबे समय से सीसी रोड की मांग की जा रही थी. वहीं 2023 में पश्चिम विधानसभा से चुनाव जीतने के बाद क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने कहा था कि शंकर शाह नगर में रहने वाले कर्मचारियों की हर मांग को पूरा किया जाएगा.

2.15 किमी सड़क का होगा सिमेंटीकरण
शुक्रवार दोपहर 2 बजे शंकर शाह नगर स्टेज प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, नगर उपाध्यक्ष अभय सिंह, जिला महामंत्री पंकज दुबे, जिला महामंत्री रजनीश यादव, पश्चिम प्रभारी नितिन रजक, दीपक सिंह, क्षेत्रीय पार्षद हेमलता सिंगरौल समेत भाजपा के तमाम नेता-कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे.
