• Fri. Jul 17th, 2026

News Hindustan 24x7

सिर्फ सच...

मध्य प्रदेश रणजी टीम के कप्तान बने रजत पाटीदार, MPCA ने की घोषणा

RAJAT PATIDAR MP CAPTAIN RANJI TROPHY 2025Photo credit- Rajat Patidar Instagram

इंदौर : बेंगलुरु को आईपीएल का खिताब दिलाने वाले इंदौर के स्टार क्रिकेटर रजत पाटीदार अब मध्य प्रदेश रणजी टीम के कप्तान बन गए हैं. मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने बल्लेबाज रजत पाटीदार को रणजी सीजन के लिए मध्यप्रदेश टीम का नेतृत्व सौंपा है.

पंजाब के खिलाफ रजत की कप्तानी में पहला मैच

गौरतलब है कि रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल का खिताब जिताया था. मध्यप्रदेश के कप्तान बनाए जाने के बाद रजत के सामने पहली चुनौती ग्रुप बी में पंजाब की टीम होगी. 15 अक्टूबर को मध्य प्रदेश का पंजाब से मुकाबला होगा जो एमरल्ड हाइट्स स्कूल ग्राउंड पर खेला जाएगा.

रजत की कप्तानी में खेल चुके हैं विराट कोहली

आईपीएल में अपनी कप्तानी का जलवा दिखा चुके रजत पाटीदार के नेतृत्व में विराट कोहली सहित देश-दुनिया के तमाम दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके हैं. उन्हीं की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी थी. उनके इसी परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें रणजी टीम की कमान सौंपी गई है. इससे पहले रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में रजत ने मप्र की टी-20 टीम की भी कप्तानी की है, उनके नेतृत्व में मप्र टीम उपविजेता रही थी.

रजत वर्तमान में ईरानी ट्राफी में शेष भारत की कमान संभाल रहे हैं. वहीं मध्य प्रदेश की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी के बीच युवा आफ स्पिनर अधीर प्रताप सिंह को अवसर मिला है.